Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » रायसेन » मौसम

रायसेन मौसम

हालांकि रायसेन का भ्रमण मानसून के दौरान किया जा सकता है परन्तु सबसे उपयुक्त समय ठंड का मौसम है। अक्टूबर एवं नवंबर महीने का समय सबसे अच्छा है क्योंकि इस दौरान यहाँ मौसम सुहावना होता है और ठंड की शुरूआत होती है।

गर्मी

रायसेन में गर्मियों में तापमान काफी ज्यादा होता है और कभी कभी 40 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो जाता है। मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है जिसमें से कर्क रेखा गुजरती है और गर्मियों के दौरान यह राज्य काफी गर्म होता है। अत: गर्मियों रायसेन घूमने की सलाह नहीं दी जाती।

मानसून

यहाँ मानसून में हल्की से मध्यम बारिश होती है। इस दौरान हल्की जलवायु एवं प्राचीन परिवेश होने के कारण जून से सितंबर तक भी यहाँ यात्रा की जा सकती है। हालांकि इस समय भी दिन में गर्मी होती है परंतु रात में मौसम ठंडा और सुहावना हो जाता है। यदि मानसून की सामान्य परेशानियों को नज़रंदाज़ किया जाए तो इस मौसम में रायसेन का भ्रमण किया जा सकता है।

सर्दी

रायसेन भ्रमण के लिए ठंड का समय सबसे उपयुक्त है। मौसम ठंडा होने के कारण यात्रा में अधिक थकान महसूस नहीं होती। हालांकि मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर अत्यधिक ठंड पड़ती है। यदि आप ठंड में यहाँ आने की योजना बना रहे हैं तो आपको तापमान के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए कि क्या यह आपके लिए उपयुक्त है।