Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» रामगढ

रामगढ़ - घूमने और धमाल के लिए

14

रामगढ़ उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले में स्थित एक खूबसूरत हिलस्टेशन है। यह जगह दो भागों में विभाजित है, एक भाग ऊंचाई पर स्थित है जिसे 'मल्ल' और दूसरा ढलान पर स्थित है जिसे 'तल्ला' के रूप में जाना जाता है। इस जगह की ऊंचाई 1400 से 1900 मीटर के बीच है। इस जगह पर आड़ू, खुबानी, नाशपाती, सेब और हरे भरे बागों के कारण इसे 'कुमाऊं का फल का कटोरा ' भी कहा जाता है।

क्या है रामगढ़ के आस पास

शहर की भागदौड़ से बचने के लिए पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। मंत्रमुग्ध करने वाला बर्फ से ढका हिमालय और शांत वातावरण इसे आदर्श पर्यटक स्थल बनाते हैं। ब्रिटिश लोग इस जगह पर काफी समय बिताया करते थे। जगह की सुंदरता से मंत्रमुग्ध होकर रवींद्र नाथ टैगोर और नारायण स्वामी जैसे कई मशहूर हस्तियों, ने यहाँ अपने आश्रम की स्थापना की थी।

यात्री यहाँ पुस्तकालय भी जा सकते हैं, जो प्रसिद्ध लेखिका, महादेवी वर्मा को समर्पित है। इस पुस्तकालय ने उन्हें प्रसिद्ध कहानी 'लचमा' लिखने के लिए प्रेरित किया। यहाँ पर्यटकों के लिए विभिन्न आकर्षण हैं, जिनमें श्री अरबिंदो आश्रम काफी लोकप्रिय है। यह आश्रम आगंतुकों के लिए योग और ध्यान की कक्षाओं का आयोजन करता है।

अगर समय इजाजत दे तो यात्री कुमाऊँ मंडल विकास निगम (केएमवीएन) का रेस्ट हाउस, श्री नारायण स्वामी आश्रम, और गिरिजा देवी मंदिर की यात्रा भी कर सकते हैं। इलाके को एक और प्रमुख पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर है, जो रामगढ़ से 25 किमी की दूरी पर स्थित है। यह जगह 350 साल पुराने मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, जो हिंदू भगवान शिव को समर्पित है।

इस के अलावा, यात्री नाथुँखन की यात्रा कर सकते हैं, जो एक छोटा सा गांव है और अपने शांत वातावरण के लिए विख्यात है। यह गांव हरे भरे ऒक वृक्ष, पाइन, भोज वृक्ष और काफल के पेड़ों से घिरा हुआ है। यह क्षेत्र 12 छोटी बस्तियों में समान रूप से विभाजित है, इनके नाम हैं - नवादा गांव, तल्लातंडा, बगीचा, टपुक, लामाखन ,मल्लातंडा, कानाला, काफलधारी, झेप्रों, बनोला, और बूंगा आदि। इस जगह पर एक हैरिटेज भवन है, जिसे बॉब पैलेस के नाम से जाना जाता है, यह आगंतुकों के लिए निवास की सुविधा प्रदान करता है।

रॉक क्लाइम्बिंग, राप्पेल्लिंग, और माँउनटेन बाइकिंग जैसी विभिन्न एडवेंचरस गतिविधियों का लाभ रामगढ़ में उठाया जा सकता है। कोसी नदी में महासिर फिसिंग (महासिर प्रजाति की मछली पकड़ने की गतिविधि) पर्यटकों के बीच लोकप्रिय गतिविधियों में से एक है। कैम्पिंग (डेरा डाले हुए मछली पकड़ना) एक और गतिविधि है जिसका पर्यटकों द्वारा आनंद लिया जा सकता है, जिसके लिए कोसी नदी का किनारा एक आदर्श स्थल है।

रामगढ़ कैसे जाएं

रामगढ़ से निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर हवाई अड्डा है, जो नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ा हुआ है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन रामगढ़ के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन है। यात्री इस स्टेशन से गंतव्य तक पहुंचने के लिए प्री - पेड टैक्सियों का लाभ उठा सकते हैं। यात्री नैनीताल और नौकुचियाताल से बसों द्वारा भी रामगढ़ तक पहुँच सकते हैं।

रामगढ़ जाने का सबसे अच्छा समय

गर्मी और मानसून रामगढ़ की यात्रा के सबसे अच्छे मौसम हैं।

रामगढ इसलिए है प्रसिद्ध

रामगढ मौसम

घूमने का सही मौसम रामगढ

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें रामगढ

  • सड़क मार्ग
    रामगढ़ के लिए बसें आसपास के स्थलों से उपलब्ध हैं जैसे नैनीताल और नौकुचियाताल। यह दिल्ली से भी निजी और सरकारी परिवहन बसों द्वारा जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    काठगोदाम रेलवे स्टेशन निकटतम रेलवे स्टेशन है जो कि रामगढ़ से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह रेलवे स्टेशन दिल्ली सहित भारत के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। रेलवे स्टेशन से रामगढ़ के लिए टैक्सी और कैब्स उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    रामगढ़ के लिए निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर हवाई अड्डा है। इस हवाई अड्डे तक इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली से नियमित उड़ानों द्वारा पहुंचा जा सकता है। यात्री पंतनगर हवाई अड्डे से टैक्सी बुक करके रामगढ़ तक पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
24 Apr,Wed
Return On
25 Apr,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
24 Apr,Wed
Check Out
25 Apr,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
24 Apr,Wed
Return On
25 Apr,Thu