रांची पूरे साल के दौरान कभी भी घूमा जा सकता है। हालांकि जब गर्मी अपने शबाब पर होती है, तो पर्यटक यहां जाने से बचते हैं।
मार्च से जून तक रांची में गर्मी का मौसम रहता है। इस दौरान यहां का तापमान 20 डिसे से 37 डिसे के बीच रहता है।
बरसात का समय रांची में जुलाई से शुरू होता है और सितंबर तक रहता है। इस दौरान यहां औसत वर्षा ही होती है।
नवंबर से यहां ठंड पड़नी शुरू हो जाती है, जो कि फरवरी तक रहती है। इस दौरान यहां का तापमान 2 डिसे से 22 डिसे के बीच रहता है।