कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर संग्रहालय और स्मारक रानीखेत में स्थित एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण है। यह स्मारक 1974 में सैनिकों की याद में बनवाया गया था, जिन्होंने देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। यहाँ हर साल एक भव्य परेड का आयोजन किया जाता है।
1978 में निर्मित संग्रहालय, क्षेत्र की विरासत और रीति-रिवाजों को दर्शाता है। संग्रहालय में झांसी की रानी के चांदी के राजदण्ड, 1962 के युद्ध की चीनी राइफलों, जापानी वायरलेस क्षेत्रीय टेलीफोन रखे हुए हैं। संग्रहालय में विभिन्न लड़ाइयों में प्रयुक्त हथियार और जनरल टीएन रैना का ताबूत है। इसके अलावा, यह संग्रहालय कारगिल युद्ध के कई दस्तावेजों को संजोये हुए है।



Click it and Unblock the Notifications