Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » रवंगला » मौसम

रवंगला मौसम

सिर्फ कड़ाके की ठंड के अलावा रवंलगा का मौसम साल भर सुखद रहता है। आदर्श रूप से गर्मी का मौसम इस जगह की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय है।

गर्मी

यहाँ गर्मी मार्च में शुरू होती है और मई तक रहती है। इस समय के दौरान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस के बीच गिर जाता है। अगर आप गर्मियों में इस जगह की यात्रा करना चाहते हैं, तो रात में अपने आप को आराम देने के लिए हल्के गर्म कपड़े ला सकते हैं। हालांकि, रवंगला आने के लिए यह सबसे अच्छा समय है।

मानसून

रवंगला में मानसून का मौसम जून से सितंबर तक होता है। इस समय में हल्की वर्षा रहती है, जो अक्टूबर तक भी बढ़ सकती है। नवम्बर इस जगह की यात्रा के लिए एक अच्छा समय है।

सर्दी

रवंगला में दिसम्बर सर्दियों की शुरुआत की निशानी है। ऐसा मौसम फरवरी तक रहता है। तापमान -5 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है और अधिकतम तापमान आम तौर पर 16 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाता है। रवंगला की यात्रा के लिए यह एक अच्छा समय नहीं है।