री भोई जिला, मेघालय के 11 जिलों में से एक है और नोंगपो इसका जिला मुख्यालय है। मेगालय के दक्षिण गारो हिल्स जिले के बाद री भोई जिला ही दूसरा सबसे कम आबादीवाला जिला है। यह जिला पूर्वी खासी हिल्स को विभाजित कर बनाया गया है।
री भोई और उसके आस पास के पर्यटक स्थल
उमियाम झील, री भोई जिला का एक प्रमुख आकर्षण है जोकि बारा पानी के नाम से लोकप्रिय है। इस कृत्रिम झील के पास एक प्रमुख जल-विद्युत बांध निर्मित है। झील पर खेले जाते कई वाटर स्पॉट्स भी इसे खासा लोकप्रिय बनाते हैं। यहां सैलानी कायाकिंग, वाटर साइक्लिंग और नौका विहार का भी लुफ्त उठा सकते हैं। यहां का लुम नेहरु पार्क भी सैलानियों में काफी लोकप्रिय है। इनके अलावा लुम सोह्पेटबैंग, डिंगिई शिखर और द्वारक्सुद री भोई जिले के अन्य पर्यटक स्थल हैं।
री भोई की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय
गर्मियों का मौसम री भोई की सैर के लिए सबसे अच्छा है और इस मौसम में वातावरण काफी शुष्क रहता है जो यात्रा को बहुत मधुर बनाता है।
कैसे पहुंचे री भोई
नोंगपो, जोकि री भोई जिले का जिला मुख्यालय है, शिलांग से केवल 55 कि.मी दूर है। यह गुवाहाटी-शिलांग राजमार्ग के बीच स्थित एक ठहराव स्थान है। राष्ट्रीय राजमार्ग 40 री भोई जिले के विशाल क्षेत्र के मध्य से गुजरता है। सैलानी बहुत आसानी से किसी निजी पर्यटक वाहनों या बसों द्वारा गुवाहाटी से नोंगपो पहुंच सकते हैं।