Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » री भोई » मौसम

री भोई मौसम

वैसे तो री भोई जिले में हर मौसम का अपना एक अलग ही आकर्षण है, लेकिन गर्मियों का मौसम इस स्थान को देखने का सबसे अच्छा मौसम है। गर्मियों के दौरान, वातावरण काफी शुष्क रहता है जिसे यात्रा में आसानी होती है। हालांकि गर्मी से कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं, पर इसकी भरपाई करने के लिए आस पास बहुत हरियाली है।  

गर्मी

री भोई में गर्मी मई, जून और जुलाई के महीनों में होती है। री भोई जिले में गर्मियां मंद से लेकर असुविदाजनक तक हो सकती है। गर्मियों में यहां का तापमान 30 ड़िग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है जबकि औसत तापमान 25 ड़िग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, खास तौर पर नोंगपो में। हर साल इस क्षेत्र का तापमान बढ़ता ही चला जा रहा है।

मानसून

राज्य के अन्य हिस्सों की तरह, री भोई जिले में भी मानसून के दौरान मूसलाधार वर्षा होती है। मानसून की शुरुआत जून या जुलाई महीने के अंत में होती है और सितंबर या अक्टूबर महीने तक रहती है। हालांकि, ग्लोबल वार्मिंग के कारण पिछले कुछ सालों में वर्षा काफी कम हुई है और उमियाम झील में घटता पानी का स्तर इस बात का सबूत है।

सर्दी

री भोई जिले में दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीनों में सर्दी होती है। तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश में ठंड़ बढ़ जाती है। सर्दियों में तापमान 4 ड़िग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। आगर आप सर्दियों में इस जिले की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो अपने साथ गर्म कपड़े ले जाना ना भूलें।