श्रीजंग मन्दिर रिंचेनपाँग से 8 किमी की दूरी पर स्थित है और स्थानीय लोग यहाँ अक्सर जाते हैं। लिंबू जनजाति द्वारा श्रीजंग की मूर्ति की पूजा की जाती है। यहाँ पर स्थित एक सुन्दर झरना इस मन्दिर की सुन्दरता और भी बढ़ा देता है। इस मन्दिर तक आने का सर्वश्रेष्ठ समय अप्रैल का महीना होता है जब इस दौरान फूल पूरी तरह से खिले हुये होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications