शिवपुरी एक छोटा सा गाँव है जो ऋषिकेश से 16 किमी की दूरी पर स्थित है। हिन्दू भगवान शिव को समर्पित कई मन्दिरों के कारण इस स्थान का नाम शिवपुरी पड़ा, जिसका अर्थ होता है भगवान शिव का घर। यह छोटा सा ग्रामीण क्षेत्र गंगा नदी के तट पर बसा है और रिवर राफ्टिंग गन्तव्य के रूप में जाना जाता है। शिवपुरी में कैम्प के कई स्थान है जहाँ से साहसिक गतिविधि में रुचि रखने वाले लोग शिवपुरी से ऋषिकेश तक राफ्टिंग के रोमाँच का आनन्द ले सकते हैं। यह जगह अपने शांत और सुन्दर वातावरण के लिये भी जाना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications