Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » रोहतास » मौसम

रोहतास मौसम

रोहतास में पर्यटक स्थलों का लुत्फ़ उठाने के लिए अक्टूबर से मई के बीच का समय सबसे अच्छा है क्योंकि इस समय मौसम न तो बहुत गर्म होता है न ही बहुत ठंडा। इस दौरान मानसून भी शांत रहता है।

गर्मी

रोहतास उप-उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में आता है, यहाँ गर्मियां आम तौर पर सूखी और गर्म होती हैं। पेड़ काट दिए जाने के कारण तापमान और अधिक गर्म हो गया है। तापमान 43 डिग्री से 48 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है।

मानसून

जहाँ तक मानसून की बात है तो वो यहाँ के लोगों के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि वे खेती पर निर्भर करते हैं। रोहतास में अच्छी बारिश होती है परन्तु मौसम की परिस्थितयां बदल रही हैं क्योंकि वन क्षेत्र कम होता जा रहा है।

सर्दी

यहाँ पर आम उत्तर भारतीय मैदानों की तरह ही ठंड होती है। तापमान 5 डिग्री से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है।