रमणीय ऑर्किड, कैक्टस हाउस और एक खूबसूरत बगीचे के साथ नेहरू वन उद्यान, रोइंग के सबसे आकर्षक स्थलों में से एक है। यह पार्क दिओपानी नदी के किनारे पर स्थित है जो रोइंग से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही है। नेहरू वन उद्यान, पर्यटकों के लिए आदर्श पिकनिक स्थल है।
प्राकृतिक परिवेश के अलावा, पर्यटक यहां आकर दिओपानी नदी के सुरम्य दृश्यों को निहार सकते है और पास में ही स्थित एजे - ब्रिज टॉवर को भी देख सकते है जो एक गेस्ट हाउस भी है। टॉवर के अलावा, यहां अन्य देखने लायक स्थलों में एजे नदी और एमे नदी का संगम भी स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications