नीजोमाघाट, रोइंग का सबसे आदर्श पिकनिक स्थल है जो मुख्य शहर से लगभग 15 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस ऐतिहासिक स्थल को निजामघाट के नाम से भी जाना जाता है। इसे अंग्रेजों के द्वारा उन्नीसवीं सदी में स्थापित किया गया था। इसका नाम अंग्रेज ऑफीसर जे. एफ. निधाम के नाम पर रखा गया था।
नीजोमाघाट, अंग्रेजों के लिए पहाडी का प्रवेश द्वार था। नीजोमाघाट के ऐतिहासिक महत्व के अलावा, इस स्थल की प्राकृतिक सुंदरता भी देखने लायक है। यहां दूर - दूर तक हरियाली फैली हुई है जो वातावरण को सुंदर और स्वच्छ बनाती है। यह स्थल चारों तरफ से विशाल पहाड़ों और चट्टानी परिवेश से घिरा हुआ है।
इस स्थल से बहने वाली नदी यहां के माहौल को और सुंदर बना देती है। रोइंग,दम्बुक से एक पगडंडी द्वारा जुड़ा हुआ जहां पर्यटक आसानी से पहुंच सकते है। हिमालय चट्टान पर बहती यह नदी अजीबो- गरीब रूप में दिखती है। पूरा पर्वत नीजोमाघाट से स्पष्ट दिखाई देता है जो पर्यटकों की आंखों को सुकुन प्रदान करता है।



Click it and Unblock the Notifications