Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » राउरकेला » मौसम

राउरकेला मौसम

नवंबर और दिसंबर में राउरकेला घूमना सबसे अच्छा रहता है। शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों को घूमने के लिए यह एक आदर्श मौसम है। खुशनुमा मौसम होने के कारण आप पिकनिक मनाने और शहर को घूमने का आनंद उठा सकते हैं।

गर्मी

राउरकेला में गर्मी काफी ज्यादा पड़ती है। मार्च से मई के बीच पड़ने वाली गर्मी में आर्द्रता के कारण हालात और भी खराब हो जाते हैं। अप्रैल और मई का महीना सबसे ज्यादा गर्म रहता है। जब गर्मी अपने शबाब पर होता है तो तापमान 40 डिसे के आसपास रहता है।

मानसून

राउरकेला में बरसात का मौसम जून से सितंबर तक रहता है। इस मौसम में तापमान में कुछ गिरावट आ जाती है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलती है। राउरकेला में 160 मिमी से 200 मिमी के बीच औसत वर्षा ही होती है। घूमने के नजरिए से यह मौसम काफी खुशनुमा होता है।

सर्दी

राउरकेला में ठंड का मौसम सबसे अच्छा होता है। इस दौरान तापमान में काफी गिरावट आ जाती है। न्यनतम तापमान 15 डिसे के आसपास पहुंच जाता है। इस दौरान यहां ठंडी हवा चलती है, जिससे ठंडक और भी बढ़ जाती है। यह मौसम राउरकेला घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।