Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » रूपनगर » मौसम

रूपनगर मौसम

सितंबर से नवंबर के बीच रूपनगर घूमना सबसे अच्छा रहता है। इस दौरान यहां न ही ज्यादा गर्मी पड़ती है और न ही ज्यादा ठंड रहती है। साथ ही साल के इस हिस्से में कई त्योहार भी मनाए जाते हैं, जिससे आप यहां की कला और संस्कृति को करीब से देख सकते हैं।

गर्मी

रूपनगर में भीषण गर्मी पड़ती है। मौसम काफी शुष्क रहता है और धूल भरी आंधी चलती है। इस दौरान यहां का तापमान कभी-कभी 45 डिसे तक पहुंच जाता है।

मानसून

जून खत्म होते-होते बरसात का मौसम आ जाता है। इससे तापमान में गिरावट आती है और गर्मी से राहत मिलती है। बरसात का मौसम सितंबर मध्य तक रहता है। यहां हर साल औसतन 775.6 मिमी वर्षा होती है।

सर्दी

रूपनगर में ठंड के दौरान तापमान 4 डिसे तक पहुंच जाता है। दिसंबर और जनवरी के दौरान यहां सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है।