Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» रूपनगर

रूपनगर - सिंधु घाटी सभ्यता का गवाह

16

रूपनगर को पहले रोपड़ के नाम से जाना जाता था। यह एक प्राचीन शहर है, जो सतलुज नदी के बाएं किनारे पर बसा हुआ है। इस शहर का नाम 11वीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर शासन करने वाले राजा रोकेश्वर के बेटे रूपसेन के नाम पर पड़ा है। रूपनगर सिंधु घाटी सभ्यता का भी एक महत्वपूर्ण शहर था। भारतीय पुरातात्त्विक सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा यहां की गई खुदाई में सिंधु घाटी सभ्यता के छह अलग-अलग काल के अवशेष मिले हैं। इन प्रचीन कला कृतियों को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय पुरातात्त्विक सर्वेक्षण ने यहां एक खास म्यूजियम भी बनवाया है। रूपनगर पर्यटन में इस म्यूजियम का भी खासा योगदान है।

रूपनगर और आसपास के पर्यटन स्थल

राज्य की पूर्वी सीमा से लगा रूपनगर सतलुज नदी और शिवलिक पर्वत श्रृंखला के बीच में स्थित है। यहां आनंदपुर साहिब, भाखड़ा नंगल बांध, जटेश्वर महादेव मंदिर और कीरतपुर साहिब सहित ढेरों पर्यटन स्थल हैं। रूपनगर जाने के दौरान पर्यटक आसपास के शहरों के पर्यटन स्थल जाने की भी योजना बना सकते हैं। राजधानी चंडीगढ़ रूपनगर से कुछ ही घंटे की दूरी पर है और एक या दो दिन के लिए यहां जाया जा सकता है। इसके अलावा पर्यटक चाहें तो शिमला (125 किमी) और कासौली (98 किमी) भी घूम सकते हैं।

जीवंत है शहर

शहर के लोग कई त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, जिनमें सांप्रदायिक सौहार्द साफ तौर पर देखा जा सकता है। ऐसा ही एक त्योहार है होल्ला मोहल्ला, जो आनंदपुर साहिब में हर साल होली के बाद मनाया जाता है। इस तीन दिवसीय मेले के दौरान पूरे देश से श्रद्धालू यहां आते हैं। मेले के आखिरी दिन निहांग (सिक्ख योद्धा) परंपरागत वस्त्र पहन कर परंपरागत हथियारों के साथ होलगढ़ किला का रुख करते हैं।

यहां वे चरण गंगा की रेत पर टेंट पेगिंग (एक प्राचीन खेल), घुड़सवारी और तलवारबाजी का प्रदर्शन करते हैं। रूपनगर में आपको ढाबों के साथ-साथ कई होटल और रेस्टोरेंट भी मिल जाएंगे, जहां आप असली पंजाबी व्यंजन का लुत्फ उठा सकते हैं। ये सारी चीजें आपस में मिलकर रूपनगर को छुट्टी मनाने वालों के बीच काफी लोकप्रिय बना देती है।

कैसे पहुंचें

नेशनल हाइवे 21 शहर से होकर गुजरता है, जिससे पंजाब के सभी प्रमुख शहरों से रूपनगर आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जहां 297 किमी दूर है, वहीं राज्य की राजधानी चंडीगढ़ सिर्फ 45 किमी दूर है। हवाई मार्ग से भी रूपनगर आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसके लिए आप चंडीगढ़ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट या अमृतसर के डोमेस्टिक एयरपोर्ट से फ्लाइट ले सकते हैं। साथ ही रेल मार्ग के जरिए भी रूपनगर कई भारतीय शहरों से जुड़ा हुआ है।

रूपनगर घूमने का सबसे अच्छा समय

रूपनगर का मौसम उत्तर भारत के अन्य शहरों की तरह ही है। भीषण गर्मी, मुसलाधार वर्षा और कड़ाके की ठंड यहां की खासियत है। सितंबर से नवंबर के बीच रूपनगर घूमना सबसे अच्छा माना जाता है।

 

रूपनगर इसलिए है प्रसिद्ध

रूपनगर मौसम

घूमने का सही मौसम रूपनगर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें रूपनगर

  • सड़क मार्ग
    आसपास के शहरों से रूपनगर जाने के लिए सरकारी व निजी बसें सबसे अच्छा साधन है। अगर आप चाहें तो टैक्सी और कैब के जरिए भी रूपनगर पहुंच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    ढेरों ट्रेनें रूपनगर रेलवे स्टेशन को पंजाब के अलावा भारत के अन्य शहरों से जोड़ती हैं। यूएचएल जनशताब्दी इसे जहां दिल्ली से जोड़ती है, वहीं हिमाचल एक्सप्रेस से यह हिमाचल प्रदेश से जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    सबसे नजीदीकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमृतसर में है, जो रूपनगर से 200 किमी दूर है। सड़क मार्ग के जरिए यह दूरी चार घंटे में तय की जा सकती है। इसके अलावा आप रूपनगर से 55 किमी दूर स्थित चंडीगढ़ एयरपोर्ट का भी सहारा ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
29 Mar,Fri
Return On
30 Mar,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
29 Mar,Fri
Check Out
30 Mar,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
29 Mar,Fri
Return On
30 Mar,Sat