सजन गांव में पलूसा झरना है जिसकी शहर से दूरी 12 किमी. है। साल के किसी भी महीने में इस झरने को देखने जाया जा सकता है। इस जगह को एक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित कर दिया गया है जहां पर्यटक प्रकृति के अनूठे स्पर्श को महसूस करने के साथ-साथ ट्रैकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
इस झरने की खास विशेषता यह है कि यह झरना कभी भी सूखता नहीं है, साल के हर महीने में यहां कलकल नांद करता हुआ पानी देखने को मिलता है। झरने के आसपास कई सुंदर पेड़ और जंगल भी है। यहां पर्यटकों को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications