यहां आने के लिए मार्च से मई का मौसम बेस्ट रहता है। एडवेंचर खेलों के शौकीन पर्यटक यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी लेते रहें और उचित समय पर गेम्स में हिस्सा लें।
सानासार में गर्मियों का मौसम मार्च से शुरू होता है और मई तक रहता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक दर्ज किया जाता है। यात्रियों को इस दौरान यहां आने पर ऊनी कपड़ो को साथ लाने की सलाह दी जाती है।
जुलाई के महीने से होने वाली बारिश सानासार में सितम्बर तक होती है। यहां मूसलाधार बारिश कभी नहीं होती है, पूरे मानसून के दौरान मध्यम वर्षा ही होती है। बारिश के दौरान आने पर पर्यटकों को रेन गियर साथ लाने की सलाह दी जाती है।
सानासार में सर्दियां काफी लंबे समय के लिए पड़ती है। इस दौरान यहां का न्यूनतम तापमान -14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इस दौरान पर्यटक आने से बचें।