संगमा – मेकेदतु का निकटतम हवाई अड्डा बेंगलूरु अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो घरेलू तथा अंतराष्ट्रीय दोनों पर्यटकों को सेवा प्रदान करता है। हवाई अड्डा इस जगह से 136 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह सभी वैश्विक देशों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और यूरोपीय, एशियाई , अमेरिकी और मध्य पूर्वी देशों से आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक उपयुक्त आधार है।