Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » सांगला » मौसम

सांगला मौसम

गर्मियाँ और मानसून सांगला आने के लिए सबसे अच्छे समय माने जाते हैं। इस समय के दौरान जगह की जलवायु सुखद रहती है। पर्यटक आसानी से क्षेत्र में चारों ओर घूम सकते हैं और जगह की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें सकते हैं।

गर्मी

(मार्च से मई ): सांगला में गर्मियों की अवधि मार्च और मई के महीने के बीच रहती है। इस समय के दौरान जगह की जलवायु अत्यंत सुखद हो जाती है। गर्मी के दौरान तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। हालांकि, इस समय के दौरान सांगला की यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को हल्के ऊनी कपड़े ले जाने की सलाह दी जाती है।

मानसून

(जुलाई-सितंबर): सांगला में मानसून का मौसम जुलाई के महीने से शुरू होता है और सितंबर के महीने तक रहता है। क्षेत्र में इस समय के दौरान हल्की वर्षा होती है और मौसम काफी सुखद हो जाता है। यात्री इस समय के दौरान भी सांगला यात्रा की योजना बना सकते हैं।

सर्दी

(अक्टूबर-अप्रैल): अक्टूबर के महीने में सांगला में सर्दियों की शुरुआत हो जाती है, जो अप्रैल के अंत तक रहती है। इस समय के दौरान इस जगह का तापमान 10 ° सी से -10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है और पूरा क्षेत्र बर्फ से ढक जाता है।