सतना, मध्यप्रदेश राज्य में स्थित एक विचित्र शहर है। यह शहर, भारत के गौरवशाली अतीत में अपनी खास पहचान बनाए हुए है और यहां धार्मिक और पौराणिक संस्मरणों की निधि भरी पड़ी है। ऐतिहासिक दृष्टि से सतना, बघेलखंड क्षेत्र का एक भाग है और यह प्राचीन शहर भरहुट के निकट भी स्थित है।
इसके अलावा, यह शहर विश्व प्रसिद्ध खजुराहो के मंदिरों के प्राचीन शहर के निकटता का भी दावा करता है। सतना में चूना पत्थर और डोलोमाइट की बहुतायत है और यह पूरे विश्व में सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक जिला है। सतना में कई सीमेंट फैक्टरी हैं जो सतना की स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाती है और मुख्य योगदान देती हैं।
सतना और उसके आसपास स्थित पर्यटन स्थल
सतना जिले में धार्मिक और प्राचीन संस्कृति का मिश्रण देखने को मिलता है। धार्मिक गंतव्य स्थलों में चित्रकुट धाम और महियर प्रमुख हैं जबकि धावेरी में स्थित साई बाबा मंदिर, शारदा देवी मंदिर और वेंकटेश मंदिर भी क्षेत्र में विख्यात है। क्षेत्र के अन्य आकर्षणों में माधवगढ़ किला, गिद्हाकूट और जगतदेव तलब भी शामिल हैं। यहां आने वाले पर्यटकों को यहां की पोहा - जलेबी, लोतान को मुंगौडी और दही - बड़ा का स्वाद जरूर चखना चाहिए।
सतना की सैर का सबसे अच्छा समय
मध्यप्रदेश के अन्य इलाकों की तरह सतना में सारे मौसम, जलवायु के हिसाब से बदलते रहते है। गर्मी के दिनों में सतना का तापमान काफी बढ़ा हुआ रहता है, मानसून के दौरान यहां मूसलाधार बारिश होती है वहीं सर्दियों के मौसम में कड़ाके की सर्दी भी पड़ती है। सतना के भ्रमण के लिए अक्टूबर से मार्च तक का महीना सबसे अच्छा होता है।
सतना तक कैसे पहुंचें
सतना, यातायात के तीनों साधनों से भली - भांति जुड़ा हुआ है - हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग। सतना में एक छोटा सा हवाई अड्डा है जबकि सतना से सड़क मार्ग पर पास में ही स्थित शहर जबलपुर में भी एक एयरपोर्ट है। वैसे सतना तक सड़क मार्ग के द्वारा भी पहुंचा जा सकता है। राज्य में सड़क परिवहन का काफी दुरूस्त बंदोबस्त है।