Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » सवाई माधोपुर » मौसम

सवाई माधोपुर मौसम

यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा मौसम: सवाई माधोपुर शहर की यात्रा का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम है। इस अवधि के दौरान मौसम काफी सुखद और शांत रहता है अधिकांश पर्यटकों अक्टूबर और अप्रैल के महीने के बीच शहर की यात्रा पर आते हैं।

गर्मी

(अप्रैल से जून): शहर में गर्मी के मौसम में काफी गर्मी पड़ती है। मई वर्ष का सबसे गर्म महीना होता है। ग्रीष्मकाल मार्च के अंत में शुरू होता है और जून के अंत तक जा सकता है।. अप्रैल से जून के महीनों के दौरान, न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 45 º सेल्सियस रहता है।

मानसून

(जुलाई से सितंबर तक): सवाई माधोपुर में मानसून के मौसम में आद्रता समेत काफी गर्मी रहती है। बारिश आम तौर पर जून के अंत से शुरू होकर सितंबर के महीने के मध्य तक जारी रहती है। शहर में आम तौर पर न्यून वर्षा के साथ संक्षिप्त गर्जन दिखाई पड़ते हैं।

सर्दी

(फरवरी तक नवंबर): सवाई माधोपुर में सर्दियों का मौसम काफी शांत और सुखद होता है। यह मौसम नवंबर से फरवरी के माह तक चलता है। दिन का तापमान अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहता है, जबकि रातें ठंडी हो सकती हैं कभी-भी तापमान दो डिग्री तक पहुंच जाता है।