Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » सावंतवाड़ी » मौसम

सावंतवाड़ी मौसम

गर्मी

एक तट के पास बसा होने के कारण सावंतवाडी के अपने विशिष्ट लाभ है। जिससे ये काफी हद तक गोवा से मिलता जुलता है। सावंतवाडी एक हरा भरा क्षेत्र है जो गर्मियों में गर्म और ठण्ड के दिनों में ठंडा रहता है। गर्मियों में यहां का तापमान 28  डिग्री सेल्सियस से 35  डिग्री सेल्सियस के बीच जाता है। यहां की रातें गर्मी की अपेक्षा ठंडी होती हैं।

मानसून

सावंतवाडी में मानसून बेहद उदार हैं। लेकिन फिर भी बीते कुछ वर्षों में यहां भारी वर्षा को होते हुए देखा गया है जिस कारण ओवरकोट और जूते यहां की जरुरत हैं।   

सर्दी

कहा जाता है की सावंतवाडी शीतकाल में और भी मनमोहर लगता है। एक उष्णकटिबंधीय क्षेत्र होने के कारण यहां ठण्ड भी एक सही अनुपात में पड़ती है ।  ठण्ड के दिनों में यहां का तापमान18  से26  डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस दौरान यहां घूमने का अपना एक अलग ही मजा है।