सेनापति के लिए इम्फाल हवाई अड्डा सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है जो राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के साथ मात्र 69 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस हवाई अड्डे से कोलकाता, दिल्ली, गुवाहटी और सिलचर के लिए प्रतिदिन उड़ाने भरी जाती हैं। वैसे सेनापति तक दीमापुर, नागालैंड के हवाई अड्डे से भी पहुंचा जा सकता है जो मात्र 143 किमी. की दूरी पर स्थित है।