घने जंगलों के मध्य स्थित गुडवी विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का आश्रय एवं प्राकृतिक वास है। यहां विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को देखना व उनका अध्ययन करना पक्षी प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग के समान है।
यहां आप जून के प्रारम्भ से दिसम्बर माह के अंत तक बहुत सारे प्रवासी पक्षियों को देख सकते हैं। इस अभ्यारण्य में सुन्दर प्राकृतिक झील का होना इसकी एक और खासियत है। .73 वर्ग किलोमीटर में फैला यह पक्षी अभ्यारण्य सफेद बगुले, जंगल बाउल, भारतीय कौवा, काली खोपड़ी वाले सारस, छोटा जल काग, चील तथा सफेद सारस जैसे पक्षियों का वास है। यह कर्नाटक की पांच प्रसिद्ध पक्षीशालाओं में से एक है।
गुडवी पक्षी अभ्यारण्य की शिमोगा से दूरी 15 किलोमीटर तथा सागर से 41 किलोमीटर है। सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन शिमोगा में है और सबसे नजदीकी हवाई अड्डा मंगलौर में है। गुडवी आसपास के शहरों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा है। आप सिरसी जैसे नजदीकी कस्बे से दो घंटे की बस की यात्रा से गुडवी पहुंच सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications