शिमोगा जिले में स्थित मंडागडे पक्षी अभ्यारण्य खास तौर पर पक्षी प्रेमियों के लिए अवश्य घूमने वाली जगह है। तुंगा नदी के मध्य बसा यह द्वीप विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को भोजन व शरण उपलब्ध कराता है। मंडागडे के मार्ग पर यात्री सेक्रीबाइल एलिफैन्ट ट्रेनिंग कैम्प तथा गजानूर बांध स्थल भी देख सकते हैं। 1.14 एकड़ में फैला यह पक्षी अभ्यारण्य एक आदर्श पिकनिक व कैम्पिंग स्थल भी है।
अभ्यारण्य के अंदर एक वाचटावर है जहां से आप विभिन्न प्रजाति के पक्षियों को आसानी से देख सकते हैं। वन विभाग पक्षी दर्शन व प्राकृतिक दृश्यावलोकन का आनन्द लेने हेतु आगन्तुकों को नाव की सुविधा उपलब्ध कराता है। मंडागडे पक्षी अभ्यारण्य को घूमने के लिए सबसे अच्छा समय जुलाई से सितम्बर तक का होता है।
शिमोगा से मंडागडे की दूरी 30 किमी है। आस-पास के शहरों से मंडागडे के लिए लगातार बसें उपलब्ध रहती हैं। मलूर रेलवे स्टेशन मात्र 11 किलोमीटर दूर है। हालांकि, सबसे नजदीकी हवाई अड्डा मंगलौर में है। शिमोगा या तीरथहल्ली से मंडागडे पहुंचने के लिए कैब या अन्य कोई वाहन किराये पर लिया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications