शिमोगा में स्थित सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल अपनी वास्तुशिल्प के लिए प्रसिद्द है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा चर्च है। इस विशाल कैथेड्रल का 18000 स्कावयर फिट में फैला लम्बा-चौड़ा मुख्य हाल वास्तव में अविस्मरणीय है। खूबसूरत रोमन ग्राफिक स्थापत्य शैली तथा लार्ड जीसस क्राइस्ट की जीवंत मूर्ति कैथेड्रल को बेहद खास बना देती है।
चर्च के मुख्य हाल में 5000 लोगों के आसानी से बैठने की क्षमता है। मंगलौर हवाई अड्डा शिमोगा के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है।
शिमोगा का रेलवे स्टेशन, बंगलौर तथा कर्नाटक के सभी मुख्य़ शहरों के रेलखंडों से जुड़ा हुआ है। शिमोगा पहुंचकर आर कैब या आटो-रिक्शा या फिर लोकल बस से बी.एच.रोड पहुंच सकते हैं।बी.एच. रोड से सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल दिखाई पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications