तुंगा नदी पर बना तुंगा डैम को देखना यात्रियों के लिए बड़ा सुन्दर अनुभव होता है। तुंगा बांध की लम्बाई लगभग 535 मीटर है। साकरेबयालु हाथी प्रशिक्षण कैम्प, जो खासकर बच्चों के लिए यात्रा का केन्द्र है, यहां से मात्र 3 किमी है।
तुंगा डैम तीर्थहली से शिमोगा के मार्ग पर पड़ने वाले गुजानुर में स्थित है। डैम अच्छी तरह संचालित व वयवस्थित है। पारिवारिक यात्रा के लिए यह शिमोगा नगर में सबसे अच्छे स्थानों में से एक है।
यह बांध शिमोगा शहर से 10 किलोमीटर दूर है तथा शिमोगा से तीर्थहली की ओर 20 मिनट की ड्राइव है। तुंगा बांध के लिए स्थानीय बस परिवहन सेवा भी उपलब्ध है। नजदीकी रेलखंड भी शिमोगा के केन्द्र से मात्र 12 किमी दूर है।



Click it and Unblock the Notifications