त्यवारेकोप्पा शेर एवं चीता सफारी शिमोगा नगर में एक लोकप्रिय गंतव्य है। यह सफारी पार्क 1988 में स्थापित किया गया। यह पार्क प्राकृतिक खूबसूरती तथा पक्षी एवं वन्य जीवों समेत कई दुर्लभ व प्रवासी पक्षियों, तेंदुआ, शेर, चीता, हिरन एवं भालुओं के लिए प्रसिद्ध है। प्रकृति प्रेमियों को यह स्थान निश्चित तौर पर पसंद आयेगा।
प्रति वर्ष हजारों लोग 200 हेक्टेअर क्षेत्र में फैले इस सफारी पार्क में घूमने आते हैं। मानसून के बाद सितम्बर से जनवरी के मध्य का समय इस स्थान की यात्रा के लिए सर्वश्रेष्ठ समय है। शिमोगा में त्यावरेकोप्पा के निकट कई वन्यजीव अभ्यारण्य हैं।
त्वारेकोप्पा सफारी पार्क से सबसे नजदीकी स्टेशन यहां से लगभग 15 किमी दूर शिमोगा स्टेशन है। शिमोगा, सागर तथा बंगलौर से त्वरित गति से त्वारेकोप्पा पहुंचने के लिए प्रचुर मात्रा में बस सेवाएं उपलब्ध हैं। शिमोगा से कैब्स व आटो भी उपलब्ध रहते हैं, और इनसे पार्क पहुंचने में मुश्किल से 20 मिनट लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications