पिलवक्कल बांध मदुरै से 90 किमी और विरुधुनगर से 45 किमी की दूरी पर स्थित है। यह बांध विरुधुनगर जिले का एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। बांध के परिसर में छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए सभी सुविधाओं से भरा एक बच्चों का पार्क भी है।
यह बांध कोविलर और पेरियार बांध नामक 2 भागों में विभाजित है। कोविलर बांध की पानी संग्रह करने की क्षमता 133 मीटर फुट की है और पेरियार बांध की क्षमती 192 मीटक फुट की है। ये बांध अक्तूबर से लेकर दिसंबर के महीनों के दौरान पानी से पूरी तरह भर जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications