Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » सोलन » मौसम

सोलन मौसम

सोलन में साल भर जलवायु उप समशीतोष्ण होती है और इसी कारण अधिकांश समय यहाँ का मौसम खुशनुमा और ठंडा होता है। गर्मियाँ गर्म होती हैं तथा ठंड में बर्फ गिरती है। मानसून के दौरान यहाँ बहुत अधिक वर्षा होती है।

गर्मी

(मार्च से मई): इस क्षेत्र में गर्मी का मौसम मार्च में प्रारंभ होता है और मई तक रहता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस होता है। इस दौरान यहाँ का मौसम गर्म रहता है जिसमें सबसे ज़्यादा गर्मी मई के महीने में होती है। हालांकि रात के समय पारा नीचे गिर जाता है।

मानसून

(जून से सितंबर): सोलन में मानसून का मौसम जुलाई के महीने में प्रारंभ होता है और सितंबर तक वर्षा होती है। यहाँ दक्षिणी पश्चिमी मानसून के कारण बहुत भारी वर्षा होती है। इस स्थान की सैर के लिये अक्टूबर से नवंबर के बीच का समय अच्छा होता है क्योंकि मौसम अच्छा होता है।

सर्दी

(दिसंबर से फरवरी): यहाँ दिसंबर के महीने में ठंड का मौसम प्रारंभ होता है और फरवरी के महीने तक रहता है। इस दौरान यहाँ बहुत अधिक ठंड पड़ती है जब पारा -2 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है। इस मौसम में यहाँ बर्फबारी भी होती है। इस दौरान यहाँ का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जाता है।