सोलापुर एक अर्ध शुष्क और शुष्क जलवायु वाली जगह है।
सोलापुर में गर्मी का मौसम थोड़ा परेशान कर देने वाला होता है। इस दौरान यहां का तापमान 30 से 40 डि़ग्री सेल्सियस रहता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में सोलापुर आने का प्लान न बनाएं।
झुलसती गर्मी के बाद होने वाली बारिश में सोलापुर की रंगत बदल जाती है। इस दौरान यहां के पार्क से लेकर मंदिर तक चमक उठते हैं। अगर समय हो तो बारिश के मौसम में सोलापुर को जरूर घुमने आएं।
सर्दियों का खुशनुमा मौसम यहां आने के लिए सबसे उपयुक्त है। इस दौरान आप अपने नन्हे- मुन्हे को भी ला सकती है क्यो कि यहां का मौसम बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाला नहीं होता है।