निलागर्द नदी सोनमर्ग से 6 किमी. की दूरी पर स्थित है और अपने लाल पानी के लिए प्रसिद्द है। ऐसा विश्वास है कि इस नदी के लाल पानी में औषधीय गुण हैं। अत: प्रत्येक रविवार को बड़ी संख्या में लोग नहाने के लिए यहाँ आते हैं। आगे यह नदी बाल्टिक कॉलोनी में सिंधु नदी के साथ मिल जाती है। इस स्थान की सैर के लिए आने वाले पर्यटक पास स्थित कृष्णासर झील और विशंसर झील की सैर भी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications