ट्रेकिंग सोनमर्ग की लोकप्रिय गतिविधियों में से एक है। बर्फ से ढँकी हुई पहाड़ों की चोटियाँ और सुंदर पर्वतीय क्षेत्र हल्के तथा चुनौतीपूर्ण दोनों प्रकार के ट्रेकिंग अभियान के अनुरूप हैं। सोनमर्ग के प्रमुख ट्रेकिंग क्षेत्र गंगाबल, विशंसर, गद्सर, सत्सर और कृष्णासर झील से होकर गुज़रते हैं। गर्मियों के दौरान इस स्थान का तापमान खुशनुमा रहता है और ठंड में यहाँ भारी बर्फ़बारी का अनुभव होता है।



Click it and Unblock the Notifications