सोनमर्ग का मौसम पूरे वर्ष ठंडा रहता है। इस दौरान यहाँ निम्नतम तापमान के साथ बर्फ़बारी का अनुभव भी होता है। यहाँ वर्षा अप्रत्याशित होती है क्योंकि यह वर्ष में कभी भी हो सकती है।
(मई से अक्टूबर): गर्मियों के दौरान सोनमर्ग का मौसम ठंडा और खुशनुमा होता है। इस दौरान सामान्य तापमान 14 डिग्री सेल्सियस होता है और तीर्थयात्रा के लिए यह समय आदर्श माना जाता है।
सोनमर्ग के क्षेत्र में कभी भी वर्षा होती है। इस दौरान फिसलन भरे भू भागों के कारण ट्रेकिंग करना जोखिम भरा हो जाता है। पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि इस दौरान वे सोनमर्ग के घुमावदार और झुके हुए रास्तों पर ट्रेकिंग के लिए न जाएँ।
(नवंबर से अप्रैल): ठंड का दौरान इस स्थान का तापमान शून्य से भी नीचे जाता है। ठंड के दिनों में भारी बर्फ़बारी होती है। इस समय पर्यटक बर्फ से ढंके पहाड़ों और जमी हुई झीलों के दृश्य का आनंद उठा सकते हैं।