मुख्य झरना, रॉबर्ट्सगंज - घोरवाल - मुख दारी सड़क पर स्थित है जो उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र जिले में रॉबर्ट्सगंज से पश्चिम की ओर 55 किमी. की दूरी पर और शिवद्वार से 15 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह पानी का स्त्रोत, देवी मंदिर और करिया ताल या बेलन नदी की झील के पास में स्थित है। यह झरना, जिले के सबसे सुंदर झरनों में से गिना जाता है। बरसात के मौसम में यहां का नजारा दिल थाम लेने वाला होता है।



Click it and Unblock the Notifications