सलखन जीवाश्म पार्क, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के कैमुर वन्यजीव अभयारण्य के अंदर स्थित है। यह सेंचुरी, रॉबर्ट्सगंज से 17 किमी. की दूरी पर स्थित है जो यहां का जिला मुख्यालय है। यह पार्क, सोनभद्र जिले की भू- वैज्ञानिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है।
पेड़ जीवाश्म, वास्तव में, पेड़ स्टंप में कार्बनिक पदार्थ, पेट्रीफाइड या कॉन्क्रिटाइज्ड रूप में पाएं जाते है। इस क्षेत्र में सर्कुलर स्टोनी फॉरमेशन ( परिपत्र पथरीले संरचनाओं ) पर शैवाल या स्ट्रॉमोटोलाइट्स प्रकार के जीवाश्म पाएं जाते है। भूवैज्ञानिकों के अनुसार, यह पेड़ के जीवाश्म लगभग 1400 मिलियन साल पुराने है और प्रोटेरोज़ोइक काल के हैं।
यह पार्क 25 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, यह पार्क यूएसए के येलो स्टोन नेशनल पार्क से काफी पुराना और लगभग तीन गुना बड़ा है। जैसा कि हमारे स्थानीय पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ताओं ने बताया कि, सालखन जीवाश्म पार्क न केवल देश का एक अमूल्य खजाना है बल्कि यह पूरी दुनिया के लिए अनमोल है। यह पार्क, पृथ्वी ग्रह पर जीवाश्मों के बारे में कई जानकारियां प्रदान करता है और इस ग्रह पर जीवन की उत्पत्ति के बारे में भी कई बातें बताता है।



Click it and Unblock the Notifications