Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » श्रवणबेलगोला » मौसम

श्रवणबेलगोला मौसम

श्रवणबेलगोला की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल के बीच है। इस अवधि के दौरान, बड़ी संख्या में जैन तीर्थयात्री यहां की यात्रा पर आते हैं।

गर्मी

(मार्च से मई)- श्रवणबेलगोला का मौसम गर्मियों के दौरान बेहद गर्म तथा बेचैनी भरा होता है एवं तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है। यात्री सड़ी गर्मी के कारण गर्मी के मौसम में श्रवणबेलगोला की यात्रा से बचते हैं।

मानसून

(जून से सितम्बर)- मानसून ठीक गर्मियों के पश्चात मध्यमस्तरीय वर्षा लाता है तथा उसके बाद मौसम में बेहद नमी पैदा हो जाती है। यात्री इस बरसाती मौसम में इस स्थान की यात्रा करना पसन्द करते हैं क्योंकि पर्वतीय स्थल इस समय बड़े खूबसूरत एवं मनोरम दिखाई पड़ते हैँ।

सर्दी

(दिसम्बर से फरवरी)- श्रवणबेलगोला में ठंडे मौसम के कारण सर्दियां आरामदायक होती हैं। तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहता है। सर्दियों का मौसम श्रवणबेलगोला की यात्रा के लिए बिल्कुल आदर्श समय माना जाता है।