मंदिरों के शहर श्रीविल्लीपुतुर से केवल 45 कि.मी. दूर शंकरन कोइल में प्रसिद्ध शंकर नारायण का मंदिर स्थित है। श्रीविल्लीपुतुर आने पर तत्कालीन शानदार वास्तुकला देखने के लिए आपको इस जगह भी आना चाहिए। यह मंदिर तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जि़ले में स्थित है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर 900 ई. के आसपास उकिरा पांड्या द्वारा बनवाया गया था। यह शहर मंदिर परिसर में होने वाले आदि थाबासु उत्सव के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर के निर्माण के पीछे एक बहुत ही दिलचस्प कहानी है। इस मंदिर की अपनी विरासत है और इसे स्थानीय लोगों के द्वारा बहुत शुभ माना जाता है।
इस मंदिर की भौगोलिक ऊँचाई 52मी. है। आदि थाबासु उत्सव अगस्त महीने में 12 दिनों तक चलता है। इसके अलावा इस नगरपालिका के क्षेत्र में और इसके आसपास कई प्रसिद्ध स्थान हैं जहाँ कई लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications