Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » श्रीविल्लीपुतुर » मौसम

श्रीविल्लीपुतुर मौसम

श्रीविल्लीपुतुर में बेस्ट सीज़न निश्चित रूप से वसंत है क्योंकि इस समय पूरे शहर को नया लुक मिल जाता है। सर्दियों के बाद और गर्मियों के आने से पहले इस मौसम का आप भरपूर मज़ा ले सकते हैं। इस दौरान औसत तापमान 15डिग्री से. से 18डिग्री से. के बीच रहता है।

गर्मी

पूरे राज्य में किसी भी अन्य जगह की ही तरह श्रीविल्लीपुतुर में भी गर्मियाँ गर्म होती हैं। लेकिन शाम के समय मौसम ठंडा होता है और आप नदी के किनारे बैठकर शाम की ठंडी हवा का मज़ा ले सकते हैं। औसत तापमान 35डिग्री से. से 38डिग्री से. के बीच रहता है। 

मानसून

श्रीविल्लीपुतुर में भारी बारिश् होने के कारण मानसून का मौसम बहुत ठंडा होता है। इस मौसम के दौरान शहर का माहौल खुशनुमा होता है। इसके अलावा, नगरनिगम ने निकासी की उचित व्यवस्था की है और शहर में कभी भी पानी जमा नहीं होता है।

सर्दी

सर्दियों के दौरान औसत तापमान 15डिग्री से. से 18डिग्री से. के बीच रहता है और शहर के लिए यह मौसम भी सुहाना होता है। दोपहर के समय लोग शांत धूप का मज़ा लेते हैं जो इसे एक मनोहारी मौसम बनाता है दक्षिण के अन्य स्थानों की तरह यह अधिक ठंडा नहीं है।