तिरुमंगलकुड़ी, तमिलनाडु के तंजावुर जिले में स्थित एक छोटा सा गांव है। यह गांव प्राणनादेश्वरर् मंदिर के लिए प्रसिद्ध है जोकि एक हिंदू मंदिर है, और इस मंदिर के इष्टदेव भगवान प्राणनादेश्वरर् (भगवान शिव) और मंगलाबिगई (देवी पार्वती) हैं। यह मंदिर सूरीयानर कोइल से 1 किमी की दूरी पर स्थित है। किंवदंतियों के अनुसार, राजा कुलोथुंगा के मंत्री, अलईवनर ने बिना राजा की सहमति लिए राज्य के लिए एकत्र किए गए कर से मंदिर का निर्माण किया।
इस वजह से राजा ने मंत्री के सर को धड़ से अलग करने का आदेश दिया। जब मंत्री को अपनी आखिरी इच्छा बताने के लिए कहा गया, तो उन्होंने अपने शरीर को तिरुमंगलकुड़ी में जलाने का निवेदन किया। फिर, उनके मृत शरीर को तिरुमंगलकुड़ी में लाया गया।
अपने पति को फिर से जीवित करने के लिए मंत्री की पत्नी ने मंगलाबिगई में शरण ली। भगवान की कृपा से, मंत्री फिर से जीवित हो उठे। फिर वह मंत्री इस मंदिर में वापस आया और भगवान की प्रार्थना कर उन्हें प्राणनादेश्वरर् के रुप में संबोधित किया। इस मंदिर में, महिलाएं अपने पति के कल्याण और उनकी लंबी आयु के लिए देवी मंगलाबिगई की पूजा करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications