तंजावुर जिले में स्थित सूरीयानर कोइल कुंभकोणम से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित है। तंजावुर से 58 किलोमीटर की दूरी पर स्थित त्रिची हवाई अड्ड़ा सबसे नजदीकी हवाई अड्ड़ा है। तिरुचिरापल्ली नियमित उड़ानों द्वारा चेन्नई से जुड़ा है। बंगलौर हवाई अड्ड़ा और चेन्नई हवाई अड्ड़ा इस शहर के निकट स्थित अन्य हवाई अड्ड़े हैं, जो भारत के तथा विदेश के कई प्रमुख शहरों से जुड़े हुए हैं।