Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » सूरीयानर कोइल » मौसम

सूरीयानर कोइल मौसम

सूरीयानर कोइल और अन्य नवग्रह मंदिरों तथा स्थानों की यात्रा करने के लिए अक्टूबर और मार्च महीने के बीच का समय सबसे अच्छा समय है। जो तीर्थयात्री इस स्थान की एक छोटी सी सैर करना चाहते हैं वे जून से लेकर सितंबर के महीनों के बीच यहां आ सकते हैं जब मौसम नम लेकिन आनंदमय होता है।

गर्मी

सूरीयानर कोइल तथा नवग्रह मंदिरों की यात्रा के लिए गर्मियों (मार्च से मई) का मौसम सही नहीं है। गर्मियों में तापमान 28 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। गर्मियों के महीनों में सूरीयानर का वातावरण बहुत गर्म रहता है और यात्री इस मौसम में अपनी छुट्टियां बिताना पसंद नहीं करते हैं।

मानसून

सूरीयानर कोइल में मानसून जून से लेकर सितंबर महीन तक रहता है। इस मौसम में यहां बहुत कम वर्षा होती है लेकिन फिर भी यात्रियों को तथा स्थानीय लोगों को गर्म से एवं थकावट भरे माहौल से कुछ राहत मिल सकती है।

सर्दी

सर्दियों के प्रेमी दिसंबर से फरवरी के अंत तक के सर्द महीनों का आनंद सूरीयानर कोइल में ले सकते हैं। इस मौसम में तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। सर्दियों के मौसम में सूरीयानर कोइल का मौसम बहुत सुखद और मधुर हो जाता है।