वीत्रिरून्धा पेरूमल मंदिर, तंजावुर जिले में वेप्पाथुर में स्थित शहर है। इस मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस मंदिर के बारे में कोई अवशेष नहीं है लेकिन माना जाता है कि यह मंदिर लगभग 850 ई. पू. बना होगा। इसे पल्लव राजाओं ने बनवाया था। राजा राजा चोल और कृष्धादेवराया ने इस मंदिर का पुर्ननिर्माण करवाया था। यह मंदिर, राज्य के चुनिंदा प्राचीन मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में पूर्व - पल्लव वंश का अभूतपूर्व योगदान रहा है। डा. टी सत्यामूर्ति के अनुसार, जो एक महान पुरातत्वविद है - इस मंदिर में सालों पहले की वास्तुकला स्पष्ट दिखाई देती है। इसकी दीवारें और सामग्री पुरातन काल के है।