Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » तेजपुर » मौसम

तेजपुर मौसम

तेजपुर का मौसम पूरे वर्ष खुशनुमा होता है जिसके कारण पर्यटक वर्ष में किसी भी समय यहाँ की सैर कर सकते हैं। हालाँकि तेजपुर की सैर के लिए मानसून के बाद का समय अर्थात अक्टूबर और नवंबर के महीने सबसे उत्तम होते हैं। इस दौरान बारिश कम हो जाती है और आद्रता भी कम होती है, अत: यह समय यात्रा के लिए आदर्श समय होता है।

गर्मी

तेजपुर में गर्मी का मौसम मार्च में प्रारंभ होता है और जून के अंत तक रहता है। गर्मियों के महीनों में औसतन तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहता है। गर्मियों के मौसम के दौरान आद्रता बनी रहती है तथा मई का महीना सबसे अधिक गर्म होता है। इस दौरान सूती कपड़े ले जाना अच्छा होता है।

मानसून

तेजपुर में जून से सितम्बर तक मानसून का मौसम रहता है। यहाँ दक्षिणी पश्चिमी मानसून से प्रचुर मात्रा में वर्षा होती है। छुटपुट वर्षा होती है परंतु जब वर्षा होती है तो भारी वर्षा होती है। यदि 10 मिनिट तक भारी वर्षा हो तो पर्यटकों को आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए।

सर्दी

तेजपुर में ठंड का मौसम दिसंबर, जनवरी और फरवरी में रहता है। हिमालय के निचले भाग में स्थित होने के कारण ठंड के दौरान यहाँ बहुत अधिक ठंड पड़ती है। ठंड के दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहता है।