वैसे तो तेजू में एक छोटा सा एयरपोर्ट भी है, पर इसका इस्तेमाल सिर्फ चार्टर फ्लाइट के लिए किया जाता है। सबसे नजदीकी व्यवसायिक एयरपोर्ट मोहाबरी में है। डिब्रूगढ़ स्थित इस एयरपोर्ट से कोलकाता, गुवाहाटी, ईटानगर और दिल्ली के लिए नियमित उड़ानें मिलती हैं। एयरपोर्ट के बाहर से टैक्सी आसानी से मिल जाते हैं और तेजू पहुंचने के लिए 7 रुपए प्रति किमी के हिसाब से किराया देना पड़ता है।