Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » तेजू » मौसम

तेजू मौसम

दिसंबर से फरवरी तक रहने वाला ठंड का मौसम तेजू घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

गर्मी

तेजू में गर्मी का मौसम काफी गरम भी हो सकता है, खासकर पीक सीजन में। इस दौरान यहां का तापमान 40 डिसे से ऊपर चला जाता है और आद्र्रता से भी जूझना पड़ता है। गर्मी के समय में यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिसे के आसपास रहता है। हालांकि रात के समय मौसम में ठंडक रहती है और इस समय आप तेजू घूम सकते हैं।

मानसून

जून से सितंबर तक यहां मूसलाधार वर्षा होती है। बरसात के बाद का समय काफी सुहावना होता है। दरअसल ये वह समय होता है, जब बरसात का मौसम जा रहा होता है और ठंड का मौसम आ रहा होता है। भारी बारिश को देखते हुए इस मौसम में तेजू जाने से बचना चाहिए।

सर्दी

ठंड का मौसम दिसंबर में शुरू होता है और फरवरी तक रहता है। इस दौरान तापमान कभी-कभी 6 डिसे तक पहुंच जाता है। हालांकि अधिकतम तापमान 20 डिसे तक रहता है।