तेक्केडी से लगभग 15 किमी की दूरी पर स्थित मंगला देवी मंदिर एक बड़ा पर्यटक आकर्षण है। मंदिर एक चोटी के शीर्ष पर स्थित है जो समुद्र की सतह से 1337 मीटर की ऊंचाई पर है तथा यह आसपास के पहाड़ों और इलाकों का एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।इस प्राचीन मंदिर के चारों ओर घने जंगल हैं, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
इस शानदार प्रस्तर मंदिर की संरचना पारंपरिक पांडियन स्थापत्य शैली की भव्यता को प्रमाणित करती है। देवी मंगला, जो कन्नकी नाम से भी जानी जाती हैं),इस मंदिर की इष्टदेवी हैं। आगंतुकों को इस मंदिर में सभी दिन आने की अनुमति नहीं है, वे केवल मई के महीने में मनाये जाने वाले चैत्र पूर्णिमा के त्यौहार की अवधि में प्रतिदिन आ सकते हैं। हालांकि, मुख्य वन संरक्षक की पूर्व अनुमति से आगंतुक अन्य दिनों में मंदिर में प्रवेश पा सकते हैं।
2000 साल पुराने इस मंदिर तक पहुंचने का एकमाकत्र साधन जीप है जो यात्री कुमिली से उपलब्ध हैं।मंदिर में आगंतुक सुंदर व शांत वातावरण का अनुभव ले सकते हैं तथा यह स्थान निश्चित रूप से यात्रा के लायक है।



Click it and Unblock the Notifications