तेक्केडी के पहाड़ी व जंगली इलाकों में की जाने वाली रोमांचक गतिविधियों में से एक ट्रेकिंग करना है। ट्रेकर्स तथा साहसिक उत्साहियों को यह स्थान वास्तव में हर्षित करता है और पेरियार वन्यजीव अभयारण्य में उत्कृष्ट ट्रैकिंग ट्रेल्स मौजूद हैं। यहां के सबसे लोकप्रिय ट्रैकिंग क्षेत्रों में पुलुमेडू,कुमिली,कुरिसमाला,ओटकथलमेडु व ग्राम्पी शामिल हैं।
ट्रेकर्स को अभयारण्य में ट्रेकिंग के लिए अधिकारियों से अनुमति प्राप्त करनी होती है। केरल वन विभाग तेक्केडी में दैनिक ट्रेक टूर का आयोजन करता है। एक और दिलचस्प गतिविधि जिला पर्यटन सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित बागान पर्यटन का भी आनंद उठाया जा है। इस बागान पर्यटन के दौरान चाय और कॉफी बागान, इलायची बागान, चाय कारखानों, काली मिर्च उद्यान, मसाले उद्यान और आदिवासी क्षेत्रों सहित पूरे पहाड़ी क्षेत्र का लुत्फ उठाया जा सकता है।
आगंतुकों के मनोरंजन हेतु वन विभाग हाथी की सवारी की भी व्यवस्था करता है दोनों पर्यटन विभाग और निजी एजेंसियों द्वारा आयोजित टाइगर रिजर्व तक रात्रि भ्रमण एक अन्य प्रमुख आकर्षण हैं। लगभग 500 रूपये के खर्च में 3 घंटे का एक आसान ट्रैकिंग स्लॉट अधिकतम आनंद की गारंटी है। वन भ्रमण, प्रकृति भ्रमण, सीमा ट्रैकिंग तथा निर्देशित कठिन ट्रैक भी विभिन्न अधिकारियों द्वारा आयोजित किये जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications