Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » थेक्केडी » मौसम

थेक्केडी मौसम

चरम जलवायु दशाएं होने के कारण, गर्मी व मानसून दोनो ही यहां की यात्रा के लिए ठीक नहीं हैं। हालांकि, वन्यजीव उत्साही व वन्यजीवन की फोटोग्राफी के शौकीन लोगों को आकर्षक वन्य जीव दर्शन लिए ग्रीष्मकाल में ही यहां की यात्रा करनी चाहिए। तेक्केडी घूमने के लिए सर्दी का मौसम अच्छा है। सर्दियां पक्षी दर्शन के लिए उपयुक्त हैं क्योंकि इस मौसम के दौरान तेक्केडी कई प्रवासी पक्षियों का वास बन जाता है।

गर्मी

तेक्केडी में मार्च के महीने से गर्मी का मौसम शुरू होता है और मई के अंत तक रहता है। इस मौसम में तेज गर्मी पड़ती है। गर्मियों के दौरान तापमान अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है, हालांकि, गर्मियों में तेक्केडी की यात्रा की संस्तुति नहीं की जाती है, लेकिन जानवरों को देखने के लिए यह आदर्श समय है।

मानसून

तीव्र गर्मी के बाद जल्द ही यानी जून के शुरू से तेक्केडी में मानसून की बारिश शुरू हो जाती है। इस स्थान पर मानसून के मौसम के दौरान सितंबर तक व्यापक वर्षा देखने को मिलती है। मानसून बारिश इस क्षेत्र में भूस्खलन का कारण बनती है तथा इससे यहां की यात्रा करना असंभव हो जाता है। लगातार वर्षा बाहरी गतिविधियों यथा ट्रैकिंग व दर्शनीय स्थलों की यात्रा में बाधा उत्पन्न करती है अतः मानसून में यात्रा से परहेज किया जाना चाहिए।

सर्दी

तेक्केडी में तेज ठंड अक्टूबर के प्रारम्भ में शुरू होती है तथा फरवरी के अंत तक रहती है। इस मौसम में जलवायु हल्की और सुखद रहती है तथा तापमान न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।यहां घूमने के लिए यह आदर्श समय होता है क्योंकि यात्री आराम से स्थान पर घूमने का आनन्द ले सकते हैं।