Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » थेनी » मौसम

थेनी मौसम

थेनी की यात्रा का सबसे अच्‍छा मौसम सर्दियों के दौरान होता है। अक्‍टूबर से फरवरी तक आप थेनी की यात्रा का लुत्‍फ उठा सकते है।

गर्मी

थेनी में गर्मियों का मौसम मार्च से शुरू होकर मई तक चलता है। इस दौरान, तापमान 29 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। थेनी की यात्रा, गर्मियों के दौरान सुखद नहीं होती है। लेकिन अगर आप थेनी आने का मन बना ही चुके है तो हल्‍के कॉटन के कपड़े साथ में लाएं।

मानसून

थेनी में मानसून के दिनों में भारी वर्षा होती है। यहां बारिश की शुरूआत जून से होती है और अगस्‍त तक चलती है। इसके अलावा, इस दिनों में यहां के झरने और बांध सुंदर दृश्‍य प्रदान करते है। इस अवधि में सैर के दौरान छाता ले जाना न भूलें।

सर्दी

थेनी में सर्दियों का मौसम अक्‍टूबर से फरवरी तक चलता है। इस दौरान तापमान 20 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। पर्यटक, सर्दियों के मौसम में आराम से गतिविधियां कर सकते है। थेनी की यात्रा के लिए सर्दियां सबसे अच्‍छी होती है।